नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल 2022 के आखिरी ‘मन की बातÓ को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 98वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
मन की बात में नरेन्द्र मोदी ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शिक्षा, विदेश नीति और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित हर क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि साल 2022 अद्भुत रहा। भारत ने आज़ादी के 75 साल पूरे किए और ‘अमृत कालÓ शुरू हुआ। भारत ने तेजी से प्रगति की और दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।
प्रधानमंत्री ने कहा नमामि गंगे अभियान में गंगा प्रहरियों और गंगा दूतों की भी बड़ी भूमिका है। नमामि गंगे मिशन का विस्तार, उसका दायरा, नदी की सफाई से कहीं ज़्यादा बढ़ा है। ये जहाँ हमारी इच्छाशक्ति और अथक प्रयासों का एक प्रत्यक्ष प्रमाण है। वहीं, ये पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विश्व को भी एक नया रास्ता दिखाने वाला है। हम सभी के लिए यह गौरव की बात है कि भारत की इस पहल को आज दुनियाभर की सराहना मिल रही है।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 127
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8325
Total views : 108798
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7