सीताफल के पत्तों में पोषकतत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप सीताफल के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं।
सीताफल औषधीय फल है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे कस्टर्ड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में इसके पत्तों का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। सीताफल के पत्तों में विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषकतत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप शरीफा के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके पत्तों को उबालकर पीने से डायबिटीज, त्वचारोग और हृदय रोगों में लाभ होता है।
सीताफल के पत्तों की चाय
सीताफल के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसके पत्तों की चाय बनाकर पीने से हृदयरोग और त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभ होता है।
दिल की सेहत के लिए
सीताफल के पत्ते दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हार्ट संबंधी रोगों का ख़्ातरा कम होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। इसके सेवन से दिल की मांसपेशियां स्वस्थ और मज़बूत बनती हैं। शरीफा के पत्तों को उबालकर पीने से स्ट्रोक और कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम कम होता है।
ब्लड शुगर लेवल करे नियंत्रित
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सीताफल के पत्तों की चाय बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
इसके पत्तों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ होता है। रोजाना सुबह सीताफल के पत्तों की चाय पीने से शुगर कंट्रोल में रहती है।
कैसे बनाएं चाय?
सीताफल के पत्तों की चाय आप आसानी से घर पर बना सकते। इसे बनाने के लिए सीताफल को पानी से अच्छी तरह धो लें।
अब पैन में एक कप पानी डालकर, अब इसके पत्तों को अच्छी तरह से उबालें। जब यह उबल जाए, तो पानी को छान लें और इसका सेवन करें। शरीफा के पत्तों की चाय का सेवन आप रोजाना सुबह कर सकते हैं।



























Views Today : 18
Views Last 7 days : 258
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7115
Total views : 107588
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23