भोपाल। गुजरात से मध्यप्रदेश आ रही एक यात्री बस पलटने के कारण 30 से अधिक यात्री घायल हुए है। इस दुर्घटना की जानकारी मिलने पर राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की एक बस शुक्रवार को अमरकंटक-अहमदाबाद गोधरा हाइवे पर पलट गई और इस सडक़ हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए हैं, जो गुजरात से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक जा रहे थे, बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी और स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण ये हादसा हुआ है।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9277
Total views : 109750
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8