दमोह। दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी इलाके में संचालित एक अस्थाई पुलिस चौकी में तैनात एसएएफ आरक्षक की अज्ञात बदमाशों के द्वारा हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।
यह घटना शनिवार रात की है। बजरिया वार्ड क्रमांक-7 की पार्षद कविता राय नेे तत्काल आरक्षक को जि़ला अस्पताल लेकर गइर्। चैकअप के बाद डॉक्टर ने उस आरक्षक को मृत घोषित कर दिया।
चौकी इंचार्ज वीर बहादुर राय ने बताया कि चौकी के भीतर खाना खाने के बाद वे बर्तन साफ कर रहे थे, तभी रास्ते से लोगों के हंगामे की आवाज़ आई। उनका साथी आरक्षक सुरेंद्र सिंह पहुंचा, तो ऑटो में सवार कुछ लोग गाली गलौज कर रहे थे।
आरक्षक ने उन्हें मना किया और इसी बीच उन अज्ञात बदमाशों ने आरक्षक सुरेंद्र सिंह के सिर पर किसी हथियार से पत्थर से वार कर दिया। जब आरक्षक चिल्लया, तो वह मौके पर पहुंचे, वहां देखा कि आरक्षक के सिर से खून निकल रहा है।




























Views Today : 5
Views Last 7 days : 92
Views Last 30 days : 838
Views This Year : 8249
Total views : 108722
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243