सागर। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और गीतकार मनोज मुंतशिर द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद मल्लिकार्जुन खडग़े और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर की गई बयानबाजी के विरोध में कांग्रेस ने सागर में प्रदर्शन किया। एनएसयूआई सागर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता कटरा नमक मंडी में जमा हुए। जहां गीतकार मुंतशिर और विधायक शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए गीतकार मुंतशिर और विधायक शर्मा का पुतला जलाया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 88
Views Last 30 days : 834
Views This Year : 8245
Total views : 108718
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243