नोएडा। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से तृतीय रविवार को नोएडा में मासिक महाआरतीक्रम के साथ 24 घण्टे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ में माँ-गुरुवर के जयकारे लगवाए गए।
समापन बेला पर भगवती मानव कल्याण संगठन की उप प्रवक्ता सोनम गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में परम पूज्य गुरुवरश्री की विचारधारा पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे जी ने उपस्थित भक्तों को साधनाक्रम की जानकारी दी।अंत में नरेन्द्र भदौरिया जी ने आए हुए भक्तों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश तिवारी जी ने सफलतापूर्वक किया।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 268
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7083
Total views : 107556
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31