गांधीनगर। 62 वर्षीय भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में राज्यपाल ने दोपहर 02 बजे उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भूपेंद्र पटेल के बाद 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें आठ कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और छह राज्यमंत्री हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंच पर झुककर लोगों को प्रणाम किया। इसके बाद भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल से मुलाकात करके उनके साथ फोटो खिंचाया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। 200 से अधिक संतों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दजऱ् कराई।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9277
Total views : 109750
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8