अमरूद के साथ अमरूद की पत्तियां भी बेहद फायदेमंद होती है। अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाते हैं.
सर्दियों का मौसम में अमूमन सभी लोग अमरूद का सेवन करते हैं, क्योंकि यह ठंड के सीजन में आने वाला फल है। मालूम हो कि अमरूद के साथ अमरूद की पत्तियां भी बेहद लाभदायक होती हंै. अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद
अमरूद की पत्तियां बालों के लिए फायदेमंद है. इसके लिए अमरूद की पत्तियों को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को ठंडा करने के बाद बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं। इसके कुछ समय बाद बालों को धो लें।
मुंह में छाले की समस्या से राहत
अगर आप मुंह में छालों की समस्या से परेशान हैं, तो आप अमरूद की पत्तियों को तोड़कर चबाएं. हालांकि चबाने से पहले इसे धो लें, इससे आपको राहत मिलेगी।
शुगर को करे नियंत्रित
अमरूद की पत्तियों में मौज़ूद फेनोलिक यौगिक रक्तशर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अमरूद के पत्तों के सेवन से लिपिड में भी कमी दजऱ् की गई है. इसके सेवन से प्रोटीन ग्लाइकेशन को भी कम किया जा सकता है, यानी शरीर में मौजूद शुगर के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रोल को करता है कम
अमरूद के पत्तों के सेवन से प्लाज्माकोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसमें मौज़ूद तत्त्व हाइपरग्लाइसीमिया यानी शुगर की उच्च मात्रा को भी कम करने में मदद करते हैं, जिससे कोलेस्ट्रोल को रोकने में मदद मिलती है.
डेंगू में फायदेमंद
अमरूद की पत्तियाँ डेंगू में भी फायदेमंद माने जाते हैं. यह खून में प्लेटलेट्स को बढ़ाने का काम करता है और रक्तस्त्राव से आपको बचाता है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40