सागर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रथम रविवार को मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम की समापन बेला पर साधना सेन जी ने कहा कि सरकारें एक ओर बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा लगाती हैं और दूसरी ओर नशे के कारोबार में लगी हुई हैं। आख़्िार, कैसे होगी बेटियों की रक्षा, कैसे पढ़ंगी बेटियाँ? जब चारों ओर नशे में उन्मत्त हवश के भेडिय़े विचरण कर रहे हैं? मानसिंह लोधी जी ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा मानवता की सेवा की दिशा में जो कार्य किया जा रहा है, उससे समाज में व्यापक परिवर्तन परिलक्षित है।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त करके जीवन को धन्य बनाया।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 257
Views Last 30 days : 1262
Views This Year : 7072
Total views : 107545
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31