जबेरा, दमोह। हर माह की तरह दिसम्बर माह में भी प्रथम रविवार को कृषि उपजमंडी,जबेरा, जि़ला-दमोह में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम ‘माँ-गुरुवर के जयकारे क्रमश:-सत्यजीत सिंह जी औरकुमारी नेहा ठाकुर जी ने लगवाए, पश्चात् उपस्थित सभी भक्तों ने साधनाक्रम पूर्ण करते हुए माता जगदम्बे और सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की आरती का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की प्रांतीय सचिव श्रीमती ललिता पाल जी ने कहा कि समाज में व्याप्त अनीति-अन्याय-अधर्म व पाखंडवाद का विरोध करना हमारा परम कत्र्तव्य है। संगठन की इस यात्रा में समाज के सभी लोगों को साथ देना अपरिहाय है। भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़ला प्रचारमंत्री दीनदयाल नामदेव जी ने कहा कि हमें सभी जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों को साथ में लेकर चलता है। पार्टी के जि़ला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय पटेल जी, पार्टी के जि़लाध्यक्ष राकेश तिवारी जी, संगठन के जि़लाध्यक्ष डॉ.सुजान सिंह जी और संगठन के केंद्रीय उप प्रचारमंत्री भुज्जीलाल सेन जी और पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष देवी सिंह जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह जी और अशोक अहिरवारल जी ने किया।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 148
Views Last 30 days : 625
Views This Year : 9306
Total views : 109779
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.79