अनूपपुर। देवहरा चौकी अंतर्गत सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर देवहरा चौकी प्रभारी संजय खालको मौ$के पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जि़ला अस्पताल भिजवाया।
शंकर लाल बैगा पुत्र डोमारी बैगा, उम्र 18 वर्ष औरं किशन बैगा पुत्र लल्लू बैगा, उ्र 21 वर्ष, दोनों निवासी बरतरा, थाना बुढार, जि़ला शहडोल के बताए जाते हैं। मृतक शंकरलाल के भाई सूरज बैगा ने बताया कि मैं धिरौल मैं मजदूरी का काम करता हूं। ये मुझे छोडऩे बरतरा से धिरौल आए थे। वापस घर जाते समय अमरकंटक-बुढार मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। किशन मृतक शंकरलाल का दोस्त है। जो उसके साथ उसके भाई को छोडऩे आया था।
मिली जानकारी के अनुसार ईटा लोड करने वाली मेटाडोर ने बाइक सवारों को टक्कर मारी और टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही हैं।




























Views Today : 7
Views Last 7 days : 257
Views Last 30 days : 1262
Views This Year : 7072
Total views : 107545
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31