लखनऊ। रामपुर उप चुनाव में एक रैली के दौरान सपा के मुुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेतावनी देते हुए कहा कि जब सपा सरकार थी, तो योगी की फाइल भी उनके पास आई थी, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। सपा किसी के खिलाफ कुछ गलत करने में यकीन नहीं रखती। अखिलेश ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार अपनी हद में रहे। वो अपना स्टैंड नहीं बदलते हैं, तो सपा सरकार बनने के बाद एक-एक चीज का हिसाब लिया जाएगा।
उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि हमें इतना बेदिल बनने को मजबूर मत करो कि जब भविष्य में हम सरकार बनाएं तो आपके खिलाफ भी वही कार्रवाई करें, जो आज आप कर रहे हैं।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31