आगरा। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार आगरा के लिए 488 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए पिछली सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पहले आगरा में काम होता था, लेकिन उसके पीछे की मंशा अलग थी। आगरा में एक मुगल संग्रहालय बनाया जा रहा था। हमने कहा कि शहर को छत्रपति शिवाजी महाराज की ज़रूरत ह,ै मुगलो की नहीं। और हमने आगरा में इस संग्रहालय को शिवाजी को समर्पित कर दिया।
आगरा के तारघर मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर किसी ने आगरा के बदलते चेहरे को देखा है, जिसे 2017 से पहले सबसे गंदे शहरों में से एक के रूप में जाना जाता था। प्रदूषण इस हद तक था कि सुप्रीम कोर्ट को सारे उद्योग बंद करने पड़े, कोई नया निर्माण नहीं हो रहा था, अराजकता और अव्यवस्था चरम पर थी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आगरा अब एक नया प्रतिमान स्थापित कर रहा है। इसमें आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं हैं, मेट्रो प्रणाली का निर्माण चल रहा है और अगले एक साल तक मेट्रो रेल की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। आगरा और उसके आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार देने के लिए आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े उद्योगों की स्थापना में प्राथमिकता दी जाएगी।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31