दमोह। दमोह के इमलाई गांव का निवासी एक युवक शनिवार देर रात मालगाड़ी से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस को खबर मिली तो उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
सुबह शव को अज्ञात मानकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, इसी दौरान मृतक युवक के परिजन खोजते हुए वहां पहुंच गए। मृतक शिवनारायण के भाई योगेश अहिरवाल ने बताया कि उनका भाई रात करीब 08 बजे घर से गायब हुआ था। उन्होंने देर रात तक उसे खोजा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली और सुबह फिर उसके पिता और परिवार के अन्य लोग खोजते हुए रेलवे पुलिस चौकी पहुंचे वहां पर पुलिस ने उसकी पहचान कराई।
जीआरपी एएसआई एसके मिश्रा ने बताया कि परिवार के लोग अपने बेटे को खोजते हुए उनकी चौकी पहुंचे थे जहां उन्होंने फोटो दिखाया, तो परिवार के लोगों ने उसे अपने बेटे के रूप में पहचाना। बाद में उन्होंने शव की पहचान कराई, जिसे परिवार के लोगों ने अपना बेटा बताया है।
उन्होंने बताया कि हादसा मालगाड़ी से टकराने से हुआ है। युवक अपने गांव जा रहा था उसी दौरान मालगाड़ी आ रही थी। मालगाड़ी से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9277
Total views : 109750
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8