छपरा। छपरा में अपराधियों ने रविवार को दो लोगों के साथ लूटपाट की, इतना ही नहीं इस दौरान विरोध करने पर दोनों को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना साढ़ा ढाला के समीप की है। घायलों की पहचान पड़ोसी जि़ला गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी दिनेश राजभर पिता ईश्वर राजभर और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी बीरेंद्र महतो पिता हीरालाल मांझी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि घायल युवक दिनेश राजभर डबल डेकर पुल निर्माण में मज़दूरी का काम करता है। छुट्टी के बाद वापस अपने ड्यूटी पर लौट रहा था तभी घटना हुई। हालांकि अपराधी पैसा और मोबाइल लूटने में असफल रहे। मज़दूर द्वारा हल्ला मचाये जाने पर लोगों की भीड़ जुटते देख अपराधी भाग निकले। दूसरी घटना भी इसी के आसपास साढ़ा बस स्टैंड के समीप हुई, जब एक मज़दूर हीरालाल मांझी मढ़ौरा से छपरा आ रहा था, तभी कुछ युवको ने उसके साथ छीना-झपटी की, लेकिन दोनों पक्ष से धक्का-मुक्की में अपराधियों ने चाकू घोंपकर उस घायल कर दिया।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.227.167