उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर इंदौर-रतलाम पैसेंजर ट्रेन रविवार रात करीब 11.45 बजे खड़ी थी। ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया, जिसके चलते स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सौभाग्य से उस समय ट्रेन खाली थी। फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन पूरी बोगी तब तक जल चुकी थी। जीआरपी थाने के सहायक उपनिरीक्षक केएस टंडन ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई है।
जानकारी के अनुसार, इंदौर-रतलाम-बीना पैसेंजर ट्रेन नागदा स्टेशन से उज्जैन शाम 7.40 पर प्लेटफार्म नंबर 05 पर आई थी। ये इसका आखिरी स्टापेज था। ट्रेन से यात्रियों के उतरने के बाद रात 8.40 पर उसे प्लेटफार्म क्रमांक 08 पर खड़ा कर दिया गया था।
जीआरपी थाना प्रभारी आरएस महाजन ने बताया कि गनीमत रही हादसे के वक्त ट्रेन पूरी तरह खाली थी, ट्रेन के सभी डिब्बे को बंद थे। संभवत: शॉर्ट सर्किट से ट्रेन में आग लगी है। सीसीटीवी व अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40