अंबिकापुर। मंगलवार के पथ संचालन और बौद्धिक कार्यक्रम के बाद संघ प्रमुख मोहन भावगत ने बुधवार को सुभाष नगर स्थित सरस्वती महाविद्यालय में विभाग कार्यवाहक, विभाग प्रचारक और प्रांत प्रचारकों की मैराथन बैठक ली। इसमें विभिन्न राज्यों से आए लगभग 60 से अधिक संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। संघ प्रमुख ने अलग-अलग जि़लों के संघ के प्रचारकों से धर्मांतरण, संघ का विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया।
बताया जाता है कि इन्हीं तीन मुद्दों पर संघ प्रमुख ने लंबी चर्चा की। इसमें संघ का विस्तार और नई जगहों व ग्रामीण अंचलों में संघ शाखाएं खोलने, धर्मांतरण पर लगाम लगाने और हिंदुत्व की विचारधार के साथ लोगों को जोडऩे पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी विधानसभा को चुनाव को देखते हुए जमीनी स्तर पर बीजेपी की राजनैतिक पकड़ मजबूत करने पर चर्चा हुई।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश में भी 2023 में विधानसभा चुनाव है।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.227.167