चंडीगढ़। हरियाणा में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुरुआत में 12 स्कीम शुरू की गई हैं, जिसके लिए सरकार के पोर्टल पर 45 दिनों के भीतर अप्लाई करना होगा। हाइब्रिड इलेक्ट्रिक खरीददारों और उनका निर्माण करने वालों को इससे सीधा लाभ मिल सकेगा।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने बताया कि इलेक्ट्रिक-व्हीकल पॉलिसी बनने से इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
यहां बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
पॉलिसी के मुताबिक सरकारी व प्राइवेट इमारतों में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।.प्राइवेट गु्रप रेजिडेंसियल बिल्डिंग, कॉमर्शियल बिल्डिंग, मॉल, इंस्टीट्यूट व मेट्रो स्टेशन पर भी चार्जिंग स्टेशन होंगे। नई इलेक्ट्रिक चार्जिंग तकनीक पर शोध करने वाले शिक्षण और संस्थानों को प्रोजेक्ट की 50 प्रतिशत लागत दी जाएगी।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40