जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर का जी.सी.एफ केंद्रीय स्कूल क्रमांक-2 ने स्वच्छता के मामले में प्रदेश के बड़े-बड़े स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए अब्बल आया हैं। केंद्रीय विद्यालय जी.सी.एफ-2 को स्वच्छता में अवार्ड मिला है। केन्द्र सरकार के द्वारा देश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों के बीच करवाए गए स्वच्छ शाला कॉम्पटीशन में केंद्रीय विद्यालय जीसीएफ ने बाजी मारी है।
मध्यप्रदेश के सैकड़ों बड़े-बड़े निजी और सरकारी स्कूलों को पछाड़ते हुए जबलपुर का केन्द्रीय विद्यालय जी.सी.एफ क्रमांक-2 स्वच्छता पुरस्कार के लिए देश के 34 स्कूलों में शामिल हुआ हैं। केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई स्वच्छ शाला पुरस्कार की सूची में मध्यप्रदेश से यह इकलौता विद्यालय है, जो कि मध्यप्रदेश का सबसे स्वच्छ स्कूल बन गया है। केंद्रीय विद्यालय-2 को 19 नवंबर को दिल्ली में आयोजित स्वच्छ शाला पुरस्कार कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्ष मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय जी.सी.एफ-2 को स्वच्छता, पीने का पानी, गर्ल्स टॉयलेट की सुविधा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वर्मी कंपोस्ट पिट, स्कूल में ग्रीनरी, हरा खेल मैदान, पानी को सहेज कर रखने सहित कई अन्य पैरामीटर में खरा उतरने पर केंद्र सरकार के द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा हैं। स्वच्छता में अब्बल आने के बाद यूनिसेफ की टीम भी स्कूल आई थी और स्कूल के फोटोग्राफ्स लिए हैं।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 175
Views Last 30 days : 664
Views This Year : 9278
Total views : 109751
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8