मथुरा। मथुरा में गुरुवार को तड़के वृंदावन के गार्डन होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
होटल की जिस बिल्डिंग में आग लगी वह तीन फ्लोर की है। इसमें पहली में रेस्टोरेंट्स, दूसरी में किचन और तीसरी में गोदाम है। आग की शुरुआत गोदाम से हुई है। वहीं, इसी बिल्डिंग से सटी बगल में दूसरी ब्लॉक है, उसमें 25 कमरे बने हुए हैं।
आग का पता चलते ही आनन-फानन में 100 पर्यटकों को होटल से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
टॉप फ्लोर पर स्टोर रूम था। इसमें रजाई-गद्दे जैसे सामान भी रखे हुए थे। इनमें आग इतनी तेजी से फैली की कर्मचारियों को भागने का मौका भी नहीं मिला।
होटल में जिन दो कर्मचारियों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त उमेश, उम्र 30 वर्ष, निवासी-मथुरा और वीरी सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी-कासगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। वहीं, एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40