रीवा। रीवा शहर की सिविल लाइन पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सरेराह आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर रितेश रावत को पिस्टल से कंधे में गोली दागी थी। वारदात के बाद घायल को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 426/22 आईपीसी की धारा 307, 34 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। इधर दो माह बाद 01 नवंबर को आरोपी के शहर में घूमने की जानकारी पुलिस के पास पहुंची। जिसको मुखबिर की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2022 को फरियादी सिविल लाइन थाने पहुंचा। उसने अपना नाम गोलू रावत पुत्र लल्लू रावत 22 वर्ष बताया। उसने कहा कि मेरे चचेरे भाई रितेश रावत को अज्ञात आरोपियों ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया है। उसने हत्या की नियत से गोली मारी है।
इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच पता चला कि आरोपी शिवा उर्फ मोहित यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी। दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। ऐसे में रंजिशन हत्या की नियत से पिस्टल से फायर किया। जिससे रितेश घायल हो गया।
वारदात में शामिल शिवम पाण्डेय निवासी महिदल को पहले ही रितेश रावत किया जा चुका है। उसके कब्जे से 315 बोर का कट्टा जब्त किया था। हालांकि मुख्य आरोपी शिवा उर्फ मोहित यादव घटना वाले दिन से फरार था, जिसे पिस्टल के साथ रितेश रावत किया गया है। जबकि एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।




























Views Today : 14
Views Last 7 days : 855
Views Last 30 days : 1571
Views This Year : 10624
Total views : 111097
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8