नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को किसी धार्मिक गुरु ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। ध्यान रहे कि हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने सरकार से इस्तीफा दे दिया था।
पूर्व मंत्री ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दजऱ् कराने के साथ राष्ट्रपति और गृहमंत्री को भी पत्र लिखा है। उनका दावा है कि अयोध्या के तीन हिंदू साधु उनकी छवि धूमिल करने और धार्मिक तनाव भड़काने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने लिखा कि इनमें से एक बाबा ने धर्म के नाम पर लोगों को भड़काया है और किसी व्यक्ति को 50 लाख देकर उन्हें मारने की सुपारी दी है। उन्होंने केवल उन 22 प्रतिज्ञाओं को दोहराया था, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाने पर ली थीं। इसमें किसी की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ कुछ भी नहीं था।


























Views Today : 26
Views Last 7 days : 377
Views Last 30 days : 716
Views This Year : 19798
Total views : 120271
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8