अतर्रा। हर माह प्रथम रविवार को सम्पन्न होने वाली महाआरती, इस बार द्वितीय रविवार को शिव नारायण गुप्ता जी के आवास पर सम्पन्न की गई। गुरुवर व ‘माँÓ के जयकारे कुमारी संध्या जी और श्रीमती दीपा देवी नामदेव जी ने लगवाए।
इस अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन की तहसील शाखा के अध्यक्ष जयश्याम मिश्र जी ने कहा की हमें गुरुवरश्री ने मानवजीवन के तीन कत्र्तव्य बताए हैं-मानवता की सेवा, धर्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा करना। अत: हमें इस तीनों कर्तव्यों का निर्वहन अपनी पूरी क्षमता के साथ करना है। राममूर्ति तिवारी जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में टीम प्रमुख कालू राम नामदेव जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40