बाँदा। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की तरह अक्टूबर माह में भी द्वितीय रविवार को पैलानी तहसील, जि़ला-बाँदा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। गुरुवर और ‘माँÓ के जयकारे क्रमश: मुस्कान जी और अभिलाषा ्रजी ने लगवाए।
इस अवसर पर टीम प्रमुख विमलेश प्रजापति ने बताया कि गत 3, 4, 5 अक्टूबर 2022 को सम्पन्न हुए महाशक्ति शंखनाद शिविर में 15000 से ज़्यादा लोगों ने परम पूज्य सद्गुरुदेव जी महाराज से दीक्षा प्राप्त की और नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, चरित्रवान् जीवन जीने का संकल्प लिया। यह युग परिवर्तन का संकेत है कि धीरे-धीरे समाज के लोग चेतनात्मक विकास की ओर बढ़ रहे हैं। संगठन के महिला मोर्चा की तहसील शाखा की अध्यक्ष पूजा कश्यप जी ने कहा कि हर पल हमें परम पूज्य गुरुवरश्री की विचारधारा से आगे बढा़ते रहना है कि हमें स्वयं के साथ समाज को भी सुधारना है।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के तिन्दवारी ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना सिंह चंदेल जी और पार्टी के किसान मोर्चा के प्रांतीय सचिव अलख नारायण तिवारी जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे। अंत में महेंद्र नाथ मिश्रा जी ने आए हुए सभी भक्तों के प्रति आभार जताया।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 277
Views Last 30 days : 1282
Views This Year : 7092
Total views : 107565
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31