मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना में उद्धव गुट और शिंदे गुट को लेकर चल रही लड़ाई के बीच चुनाव आयोग ने शिवसेना के चुनाव चिन्ह ‘तीर-धनुष को फ्रीज कर दिया है। इलेक्शन कमीशन के इस फैसले से उद्धव गुट और शिंदे गुट दोनों को तेज झटका लगा है। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद अब उद्धव ठाकरे ग्रुप और एकनाथ शिंदे ग्रुप, दोनों में से कोई भी इस चुनाव निशान का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
चुनाव आयोग ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि शिवसेना के चुनाव निशान को दोनों में से किसी भी गु्रप को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं मिलेगी।
10 अक्टूबर तक पेश करें अपने-अपने चुनाव निशान
शिवसेना के दोनों गुटों को 10 अक्टूबर की दोपहर एक बजे तक अपने-अपने चुनाव चिन्ह आयोग में प्रस्तुत करने होंगे, जिसके बाद दोनों पक्ष नए चुनाव चिन्ह के लिए अपनी-अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बता सकेंगे।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 177
Views Last 30 days : 666
Views This Year : 9280
Total views : 109753
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8