मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार की रात एक बस में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हैं।
नासिक पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा, नासिक में शुक्रवार की रात एक बस में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
यह दर्दनाक हादसा नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर हुआ। बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी कि एकाएक उसमें आग लग गयी।आशंका जताई जा रही है कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 277
Views Last 30 days : 1282
Views This Year : 7092
Total views : 107565
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31