नई दिल्ली। भारत के मेडेन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनाए गए चार कफ सिरप को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में डब्ल्यूएचओ ने संभावित रूप से इसे गुर्दे की चोटों और गांबिया में 66 बच्चों की मौतों से जोड़ा है। डबल्यूएचओ के इस बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ये चारों कफ सिरप भारत में कहीं पर नहीं बेचे गए। मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के पास इन प्रोडक्ट के सिर्फ निर्यात का अधिकार है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मेडेन फार्मास्युटिकल लिमिटेड, हरियाणा सरकार से लाइसेंसधारी है। जिसके पास प्रोमेथाजि़न ओरल सॉल्यूशन बीपी, कोफेक्सनालिन बेबी कफ सिरप, माकॉफ बेबी कफ सिरप और मैग्रिप एन कोल्ड सिरप तैयार करने का अधिकार है, लेकिन इन प्रोडक्ट को सिर्फ निर्यात करने की परमिशन है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है, कंपनी ने इन प्रोडक्ट को तैयार किया और सिर्फ गांबिया में निर्यात किया है। सामान्यत: आयात करने वाला देश आयात होने वाले प्रोडक्ट की गुणवत्ता की जांच करता है और सही पाए जाने पर ही उसका आयात करता है। जो कफ सिरप गांबिया में निर्यात किये गए वो भारत में कहीं भी बेचा या वितरित नहीं किया गया है। कंपनी से सैंपल ले लिया गया है और जांच के लिए लैब भेजा गया है। जल्द ही रिपोर्ट आएगी।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.227.167