पलक्कड़। केरल के पलक्कड़ जि़ले के वडक्कनचेरी में गुरुवार को केएसआरटीसी की एक बस के टूरिस्ट बस से टकरा जाने से 09 लोगों की मौत हो गयी और 38 लोग घायल हो गए। पर्यटक बस एर्नाकुलम जि़ले में बसेलियोस विद्यानिकेतन के छात्रों और शिक्षकों को लेकर ऊटी जा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटक बस जहां बसलियोस विद्यानिकेतन स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को लेकर एर्नाकुलम से ऊटी की ओर जा रही थी, वहीं केएसआरटीसी की बस कोयंबटूर की ओर जा रही थी। मृतकों में केएसआरटीसी बस में सवार पांच छात्र, एक शिक्षक और तीन यात्री शामिल हैं। कुल 38 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




























Views Today :
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 833
Views This Year : 8244
Total views : 108717
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243