संकल्प शक्ति। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से अवैध शराब परिवहनकर्ताओं को रोककर पुलिस को सूचना देकर शराब ज़ब्त करवाने व आरोपियों तथा संलग्र वाहनों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करवाने की दिशा में निरन्तर सक्रिय हैं।
इसी क्रम में, दिनांक 25 सितम्बर को रात्रि 09:00 बजे दमोह जि़ले के तेजगढ़ थानान्तर्गत ग्राम करौंदी (पड़रिया)के पास 75 पाव देशी प्लेन और 25 पाव देशी मसाला शराब पकड़ी गई। आरोपी चंदू राय पुत्र संतोष राय, निवासी ग्राम-चिलोद और नीरज घोषी पुत्र जगदीश घोषी, निवासी ग्राम-तारादेही, हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से शराब लेजा रहे थे।
दिनांक 26 सितम्बर को दोपहर 12:00 बजे, दमोह जि़ले के पथरिया थानान्तर्गत केवलारी रोड, पथरिया में 95 पाव देशी मसाला और 10 पाव देशी प्लेन शराब पकड़ी गई। दो आरोपी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से शराब लेजा रहे थे, जो कि संगठन एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को देखकर मौ$के पर शराब से भरे कोर्टाेन को फेककर फरार हो गए।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 177
Views Last 30 days : 666
Views This Year : 9280
Total views : 109753
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8