सरीला, हमीरपुर। सदगुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की भांति सितम्बर माह में भी चौथे रविवार को शल्लेशवर धाम मंदिर, सरीला में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘माँ-गुरुवर के जयकारों के साथ हुआ।
समापन अवसर पर टीम प्रमुख बहन स्नेहलता राजपूत जी ने कहा कि सदगुरुदेव जी महाराज के द्वारा दिया गया नित्य साधनाक्रम अत्यन्त सरल व ऊर्जावान है, जिसे अपनाकर समाज का हर व्यक्ति एक साधक का जीवन जी सकता है।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गौतम जी ने कहा कि समाज को अनीति-अन्याय-अधर्म से मुक्त करवाने व मानवता की सेवा, धर्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा के लिए सद्गुरुदेव जी ने हमें तीन धाराओं की सौगात दी है। हमें हर स्थिति-परिस्थिति में इन मानवीय कत्र्तव्यों को पूरा करना है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा जी ने भी अपने विचार रखे। पश्चात् उपस्थित भक्तों को शक्तिजल व प्रसाद का वितरण किया गया।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 277
Views Last 30 days : 1282
Views This Year : 7092
Total views : 107565
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31