हटा। हटा थानांतर्गत लुहारी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तम पुत्र नन्नू अहिरवार, उम्र 30 वर्ष को दिन दहाड़े बस स्टैंड के पास तालाब में फेंककर हत्या कर दी गई। तरवर लोधी नामक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
बताया जाता है कि उत्तम ने तालाब से बाहर आने का प्रयास किया, तो तरवर लोधी ने उस पर लाठी व कांटे वाली झांड़ी से हमला किया, जिसके कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल पाया।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौकाये वारदात स्थल में पहुंचकर युवक को तालाब से निकलवाया और हटा सामुदायिक अस्पताल लेकर आए, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता ने आरोपी लगाया है कि उसके बेटे द्वारा खेत में कटाई करने से मना करने पर आरोपी रंजिश रखे हुए था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और शव का पीएम कराकर परिजन को सौंपा गया है।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 177
Views Last 30 days : 666
Views This Year : 9280
Total views : 109753
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8