दमोह। दमोह जि़ले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में आने वाले बांदकपुर-कुम्हारी मार्ग की बड़ी ट्रैक पर शुक्रवार को एक बोलेरो की स्टेरिंग फेल होने से वह खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए हैं। पूरा परिवार सागर से दमोह होते हुए मैहर के लिए जा रहा था।
घायल वाहन चालक लक्ष्मण सेन के अनुसार, शुक्रवार की सुबह सभी लोग सागर से रवाना हुए थे। बांदकपुर में भगवान् जागेश्वर नाथ के दर्शन करने के बाद कुम्हारी मार्ग पर मैहर के लिए रवाना हुए। बड़ी टेक पर धीमी गति से वह जा रहे थे, तभी सामने एक पत्थर आ गया और जैसे ही उसने स्टेरिंग काटने का प्रयास किया, तो स्टेरिंग नहीं कटी और पत्थर के ऊपर गाड़ी का पहिया चढ़ गया तथा गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में राजेंद्र चौरसिया नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हुए हैं, घायलों को 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती किया गया है।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 277
Views Last 30 days : 1282
Views This Year : 7092
Total views : 107565
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31