नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस साल हुए पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों में (उत्तरप्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड) 344.27 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। जबकि, पाँच साल पहले इन्हीं राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा ने 218.26 करोड़ रुपये खर्च किये थे। वहीं, कांग्रेस ने इप राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में 194.80 करोड़ रुपये खर्च किए।
आंकड़ों से पता चलता है कि पाँच राज्यों में भाजपा ने 344 करोड़ में से सबसे अधिक 221.32 करोड़ रुपये उत्तरप्रदेश में खर्च किए, जहाँ पार्टी बहुमत के साथ सत्ता में लौटी, जबकि 2017 में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में 175.10 करोड़ रुपये खर्च किये गए थे। यानी 2022 के चुनावों के दौरान पार्टी का चुनावी खर्च 2017 के मुकाबले 26 प्रतिशत अधिक था।



























Views Today : 23
Views Last 7 days : 171
Views Last 30 days : 661
Views This Year : 9303
Total views : 109776
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.79