महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में 17-18 सितम्बर को कृष्णा अमृत कल्याण मण्डपम् में 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ संपन्न किया गया। कु. नीतू कुशवाहा जी व कु. शिवानी नामदेव जी ने गुरुवर व माँ के जैकारे लगवाये।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामकरन सिंह जी ने कहा कि आज चहुँओर व्याप्त अनीति-अन्याय-अधर्म के कारण मानवता कराह रही है, तड़प रही है। मानवता को सहारा देने के लिए ही परम पूज्य सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन किया गया है। संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जी ने कहा कि मानव अपने कर्तव्यों से भटक चुका ह, अत: भटके हुए लोगों को सही दिशाधारा प्रदान करने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के कोने-कोने में श्री दुर्गाचालीसा पाठ और आरतीक्रम कराए जा रहे हैं।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश सचिव राम भजन तिवारी जी ने कहा कि परमपूज्य गुरुवरश्री ने हमें जनकल्याण के लिए तीन धारायें प्रदान की हैं, जिनपर चलकर हमें राष्ट्ररक्षा, धर्मरक्षा और मानवता की सेवा के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहना है। हमारा परम सौभाग्य है कि हमें युगपरिवर्तन की यात्रा में चलने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है।
अंत में संगठन के जि़ला अध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।





























Views Today : 4
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 628
Views This Year : 9309
Total views : 109782
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41