सिमगा/भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बलौदा बाजार के सिमगा नगर में तहसील स्तरीय 24घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ बड़े ही भव्यता एवं दिव्यता पूर्वक सम्पन्न हुआ ।इस दिव्य अनुष्ठान के समापन के पहले नशामुक्ति सद्भावना जनजागरण रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए समाज को नशामुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया तथा युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जी के जनकल्याणकारी संदेशों को जनजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया और 3,4,5 अक्टूबर2022 को होने वाली महाशक्ति शंखनाद शक्ति चेतना जनजागरण शिविर में उपस्थित होने सभी का आव्हान किया गया।

समापन बेला में छत्तीसगढ़ उप प्रभारी,भगवती मानव कल्याण संगठन, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, किसान मोर्चा,युवा मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, तहसील पदाधिकारी के साथ सैकड़ों मां भक्त उपस्थित होकर इस दिव्य अनुष्ठान का अलौकिक लाभ प्राप्त किए।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 348
Views Last 30 days : 670
Views This Year : 19800
Total views : 120273
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8