संकल्प शक्ति। शुक्लपक्ष की अष्टमी को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम स्थित त्रिशक्ति गोशाला में अत्यन्त उत्साह-उमंग के साथ गोसेवा समर्पण दिवस मनाया गया। प्रात:काल 09:00 बजे ऋषिवर सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज त्रिशक्ति गोशाला पहुचे।
ऋषिवर् ने प्रसन्न मुद्रा में सभी गायों को एक-एक करके रोटियाँ खिलाईं। इस अवसर पर उपस्थित पूजनीया शक्तिमयी माता जी ने गाय, बछड़ों की पीठ पर हाथ फेरकर अपना स्नेह प्रदान किया।
इससे पहले इस पावन अवसर पर गोशाला पहुंचे सिद्धाश्रमवासी और अन्य भक्तों ने तन्मयतापूर्वक गोशाला की सफाई की और गायों को अच्छी तरह नहलाकर पुण्यलाभ अर्जित किया।
ज्ञातव्य है कि त्रिशक्ति गोशाला पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम और सिद्धाश्रम सरिता के मध्य में स्थित हैं। जहाँ सैकड़ों गायों का पालन-पोषण किया जा रहा है।
परम पूज्य गुरुवरश्री का कथन है कि ”गोसेवा से बढ़कर पुण्यकार्य और कुछ नहीं।




























Views Today : 139
Views Last 7 days : 980
Views Last 30 days : 1696
Views This Year : 10749
Total views : 111222
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8