मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ग्राम प्रधान ने एक दलित को चप्पलों से पीट दिया, जिसका वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, छपार थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के रहने वाले दिनेश ने व्हाट्सएप गु्रप पर ताजपुर प्रधान शक्ति मोहन सिंह पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसकी सूचना मिलने पर प्रधान नाराज़ हो गया और उसनेे दिनेश को अपने घर पर बुलाया तथा चप्पलों से पीटा था। इस दौरान ग्राम प्रधान ने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। जब यह घटना हुई तो किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40