नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कई पासपोर्ट और बांग्लादेश के मंत्रालयों के 10 नकली स्टाम्प बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पालम इलाके से रविवार को पकड़े गए लोगों के नाम मोहम्मद मुस्तफा और मोहम्मद हुसैन हैं।
15 अगस्त से पहले राजधानी में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस बांग्लादेशी नागरिकों के घर पहुंची थी। तलाशी में उनके पास से एक दर्जन पासपोर्ट और बांग्लादेश के मंत्रालयों के 10 नकली स्टाम्प भी मिले। पूछताछ में वे इस बारे में कोई जवाब नहीं दे सके। इसके बाद में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।



























Views Today : 2
Views Last 7 days : 348
Views Last 30 days : 670
Views This Year : 19800
Total views : 120273
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8