मधुबनी। मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र के मेनरोड पर दीपक स्टोर्स में कार्यरत मुंशी से लूटपाट कर अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मुंशी का इलाज चल रहा है। घायल की पहचान जयनगर के वार्ड नं-10 के अशोक कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मुंशी बुधवार रात दुकान बंदकर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में रुपए से भरा बैग देख अपराधियों ने लूट के इरादे से मुंशी के ऊपर गोली चला दी और मुंशी के हाथ से थैला लेकर फरार हो गया। मुंशी की कनपटी छूकर गोली बाहर निकल गई। इसके बाद वह अचेत होकर गिर गया। वहीं गोलियों की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े घटनास्थल पर घायल अवस्था में मुंशी को उठाकर आननफानन में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
पुलिस सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की। उसी दौरान एक 9 एमएम की गोली का खोखा बरामद हुआ। मामले के बाद एएसआई संतोष कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान लिया। इसके बाद पुलिस टीम अपराधियों को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40