ग्वालियर। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे मिर्ची बाबा को रेप के आरोप में ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है। मिर्ची बाबा को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का काफी करीबी माना जाता है। महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा वैराग्यानंद गिरि महाराज को मिर्ची बाबा के नाम से जाना जाता है।
ग्वालियर के एसएसपी अमित सांघी के अनुसार, भोपाल पुलिस और ग्वालियर क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में मिर्ची बाबा को शहर के एक होटल से गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्हें भोपाल पुलिस आयुक्त ने सूचना दी थी कि ग्वालियर के गिरगांव में मिर्ची बाबा भागवत कथा करने आए हैं।
होटल में रुका था बाबा
इसी इनपुट पर जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया रात में टीम लेकर मिर्ची बाबा को गिरफ्तार करने पहुंचे, तो पता चला कि मिर्ची बाबा होटल नारायनम में रुका है, लेकिन जब टीम वहां पहुंची, तब तक बाबा अपनी कार से निकल निकल चुका था। पुलिस ने उसी रास्ते को फॉलो किया और फिर मिर्ची बाबा को गिर$फ्तार कर लिया गया।
महिला ने दर्ज कराई थी शिकायत
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) ऋचा चौबे के मुताबिक, सोमवार देर शाम एक अधेड़ उम्र की महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि मिर्ची बाबा ने संतान के जन्म का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
पीडि़ता के बयान के अनुसार, वह जुलाई में बाबा से संतान के लिए आशीर्वाद लेने के लिए गई थी और बाबा ने उसे पूजा-पाठ के बहाने नशीली गोलियां खिलाई और फिर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40