दमोह। दमोह जि़ले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए लूट ले गए। ग्रामीण कोटा फाइनेंस कंपनी का ये कर्मचारी तेंदूखेड़ा क्षेत्र के हर्रई गांव से वसूली करके अपनी बाइक से वापस तेंदूखेड़ा आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उसे रोका और लाठियों से हमला करके उसे घायल कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने कर्मचारी का बैग छीना और वहां से फरार हो गए।
घटना के कुछ देर बाद तिरंगा यात्रा लेकर जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी इसी मार्ग से निकल रहे थे कि उन्होंने घायल युवक को देखा और उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लूट और मारपीट का मामला दजऱ् करके आरोपियों की तलाश में जुट गई है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40