कमज़ोर व बीमार व्यक्ति की प्लेटलेट्स कम होने लगती है। ऐसे में अगर समय पर प्लेटलेट्स को न बढ़ाया जाए तो ये आगे चलकर जानलेवा भी साबित हो सकता है। शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर भोजन अच्छा न लगना, दांतों और मसूड़ों में खून निकलना, पेशाब से खून निकलने जैसे लक्षण व्यक्ति के शरीर में दिखने लगते हैं। इस समस्या से राहत दिलाने में कुछ फल आपकी मदद कर सकते हैं। जिनमें निम्नवत फल शामिल हैं।
1. पपीता
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीता का सेवन करना बहुत ही लाभदायक है। साथ ही पपीता की पत्तियां भी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में काफी मददगार होती है।
2. कीवी
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन करें। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो प्लेटलेट्स के कम होने की स्पीड को रोकते हैं। साथ ही कीवी में विटामिन सी और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं।
3. चुकंदर
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए चुकंदर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होते हैं, जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है।
4. आंवला
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आंवला का सेवन करना भी अत्यन्त लाभप्रद है। आंवला में पाए जाने वाले गुण प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165