सफेद दाग को दूर करने के लिए श्वित्रघ्न लेप का इस्तेमाल एलोवेरा जेल या फिर शहद के साथ किया जाए, तो सफेद दाग को दूर किया जा सकता है।
सफेद दाग स्किन की एक ऐसी परेशानी है जो कभी भी किसी को भी हो सकती है। इस बीमारी में स्किन पर सफेद दाग आने लगते हैं। सफेद दाग जिसे विटिलिगो भी कहा जाता है। ये दाग चेहरे से लेकर बॉडी तक कहीं भी हो सकते हैं। मेलेनोसाइट्स नामाक कोशिकाएं स्किन को नेचुरल रंग देती हैं, लेकिन जब किसी कारणों से ये कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं और अपना काम करना बंद कर देती हैं तो स्किन पर सफेद दाग बनने लगते हैं।
सफेद दाग होने से स्कन बेहद खराब दिखती है और इंसान मानसिक रूप से कमजोर महसूस करता है।
नारियल का तेल लगाएं
नारियल का तेल स्किन की समस्याओं के लिए अच्छा उपचार है। इस तेल में जीवाणु और संक्रमण विरोधी गुण मौज़द होते हैं, जो स्किन पर होने वाले सफेद दाग को दूर करने में असरदार हैं। इस तेल का इस्तेमाल दिन में दो बार करने से सफेद दाग से निजात मिलेगी।
तांबा के बर्तन का पानी पीएं
तांबा तत्व मेलेनिन के निर्माण के लिए बहुत उपयोगी है। तांबे के बर्तन में रात को पानी भर कर रख दें और सुबह उठकर खाली पेट उस पानी का सेवन करें। ये पानी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाएगा, साथ ही स्किन के सफेद दाग भी दूर करेगा।
सेब का सिरका खाएं
सफेद दाग को स्किन से हटाना चाहते हैं तो सेब का सिरका खाएं। आप सेब के सिरके को पानी के साथ मिक्स करके दाग पर भी लगा सकते हैं। इससे दाग धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31