जबलपुर। जबलपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के भाई रियाज के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया है। यह कार्रवाई जि़ला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्रवाई बुधवार की सुबह नया मोहल्ला ओमती इलाके में बने अवैध मकान पर की गई।
गौरतलब है कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक पर 1 दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वहीं अब्दुल रज्जाक फिलहाल जेल में बंद हैं।
ओमती थाना क्षेत्र में नया मोहल्ला निवासी अरशद खान की पैतृक संपत्ति को अपने गुर्गों के माध्यम से कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर हड़पने वाले बदमाश अब्दुल रज्जाक, उसके बेटे सरताज सहित उनके आठ गुर्गों के खिलाफ एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर ओमती पुलिस ने एफआइआर दर्ज की थी।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165