हिसार। हरियाणा के हिसार जि़ले के हांसी शहर में बुधवार को सुबह घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम विकास था और वह दो बच्चों का पिता था।
बताया जाता है कि दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते ही इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक विकास के पिता जयवीर पहलवान की भी कुछ साल पहले हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी नैना देवी ने बताया कि हमलावरों से पति को बचाने के लिए बच्चों ने भी जोर आजमाइश की, लेकिन उनकी संख्या ज़्यादा थी। हमलावरों के घर में दाखिल होने की घटना का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। हमलावर की संख्या 07 है और वे गट्टे में कुल्हाड़ी और अन्य तेजधार हथियार लेकर सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हो रहे हैं।
वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों के बयान दजऱ् किए गए हैँ। आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40