दमोह। पथरिया जनपद क्षेत्र के सासा गांव में रविवार की सुबह नीलेश घोषी नाम की महिला को एक सांप ने डस लिया, जिससे 10 मिनट में ही उसकी मौत हो गई। महिला के परिजन प्रदीप घोषी के अनुसार, नीलेश सब्जी काट रही थी और उनका पूरा घर खपरैल का है। घर की छत से सांप उनके सिर पर आ गिरा। महिला ने जैसे ही हाथ से सांप को झटका, तो उसने हाथ में डस दिया। इस घटना के बाद एंबुलेंस को फोन लगाया गया। 10 मिनट में एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई थी।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 88
Views Last 30 days : 834
Views This Year : 8245
Total views : 108718
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243