कटनी। कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक दुकान में फायर करने वाले युवक को पुलिस ने गिर$फ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जि़लाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी है, जो वर्तमान में भी प्रभावी है। पुलिस ने कट्टे से फायर करने के अलावा जि़लाबदर आदेश का उल्लंघन करने के मामले में भी कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि गायत्री नगर क्षेत्र में दूध की दुकान संचालित करने वाले सौरभ सिंह से 25 जुलाई की शाम को गोलू ठाकुर ने शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। पैसे नहीं देने पर गोलू ठाकुर ने सौरभ सिंह से गाली-गलौज करते हुए देसी कट्टे से फायर कर दिया। कट्टे से निकला कारतूस दुकान के काउंटर में लगा। जिसके बाद गोलू ठाकुर वहां से फरार हो गया।




























Views Today : 5
Views Last 7 days : 92
Views Last 30 days : 838
Views This Year : 8249
Total views : 108722
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243