झांसी। उत्तरप्रदेश के झांसी में एक होमगार्ड जवान की लोगों के सरेराह पिटाई कर दी। यह पूरा मामला झांसी जि़ले के सीपरी बाज़ार का है। यहां शुक्रवार की शाम लगभग 06 बजे टेम्पो स्टैंड में कुुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे, तभी होमगार्ड के पद पर तैनात मुकेश नाम का जवान वह से गुज़र रहा था। झगड़े को देखते हुए उसने दखल देते हुए मामला शांत कराने की कोशिश की।
चश्मदीदों के मुताबिक, समझाने के बाद मुकेश वहां खड़े एक व्यक्ति का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा, तभी एक महिला ने उस व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश की। इसी कश्मकश में मुकेश ने उस महिला को थप्पड़ जड़ दिया। फिर इसके बाद महिला का पति और अन्य लोग जवान पर टूट पड़े। होमगार्ड के जवान ने इस बीच बचकर भागने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उसका कॉलर पकड़ लिया। इस पूरी घटना में जवान की वर्दी भी फट गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल है।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165