शामली। शामली में बुधवार की शाम को दो बाइकों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हुई। हादसे में 04 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में मामा-भांजा और चाचा-भतीजा शामिल हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा किया और मृतकों की शिनाख्त करके उनके परिजनों को सूचना दी। हादसा यारपुर-भनेड़ा उद्दा मार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, शामली के गंगेरू गांव के 32 साल के मुर्सलीन अपने 05 साल के भांजे इब्राहीम के साथ सहारनपुर जा रहे थे। जब वे यारपुर बनेड़ा गांव के पास नहर की पटरी पर पहुंचे कि तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर तिरसपाल और उसका भतीजा नीटू सवार थे। दोनों सहारनपुर के ढेहकी गांव के रहने वाले थे।
हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइकों में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। आस-पास से गुज़र रहे राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर अधिकारी फोर्स के साथ वहाँ पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर उनके परिजनों को मामले की सूचना दी। क्षतिग्रस्त बाइकों को भी अपने कब्जे में ले लिया।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165