दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जि़ले में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 05 लाख के इनामी माओवादी को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सली का नाम बुधराम मरकाम है। वह कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय था। बुधराम कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। दंतेवाड़ा जि़ले के अलग-अलग थानों में इस पर 15 से ज़्यादा मामले दजऱ् है। बताया जा रहा है कि जवानों ने शव भी बरामद कर लिया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कटेकल्याण इलाके में वर्दीधारी माओवादियों के होने की सूचना पर सोमवार की रात दंतेवाड़ा के डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस बीच जवान जब जबरामेटा के जंगल पहुंचे तो वहाँ पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर कर दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।
जवाबी कार्रवाई में सुराक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। इसमें मारे गए एक नक्सली बुधराम का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामान भी बरामद किया गया है।



























Views Today : 55
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 826
Views This Year : 8310
Total views : 108783
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243